QPodcast: MJअकबर ने तोड़ी चुप्पी, मेजर जनरल समेत 7 को उम्रकैद

Season 1 Episode 94  ·  Oct 15, 2018, 02:54 AM
Share
Subscribe

यौन उत्पीड़न के खिलाफ सोशल मीडिया कैंपेन #MeToo में घिरे विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर ने अफ्रीकी दौरे से लौटने के बाद चुप्पी तोड़ी है. एमजे अकबर, जो कई अखबारों और पत्रिकाओं के संपादक रह चुके हैं, उन पर अब तक 10 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

अकबर ने सभी के आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया और कानूनी कार्रवाई की बात कही. अकबर ने कहा है, बिना सबूत के आरोप लगाना एक वायरल फीवर बन गया है. चाहे कुछ भी केस हो, अब मैं लौट आया हूं. मेरे वकील इन झूठे आरोपों की जांच करने के बाद भविष्य के लीगल एक्शन की तैयारी करेंगे.”