QPodcast: आज से सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री, रामपाल को उम्रकैद

Season 1 Episode 96  ·  Oct 17, 2018, 02:45 AM
Share
Subscribe

केरल में भारी तनाव के बीच सबरीमाला मंदिर के दरवाजे आज से सभी उम्र की महिलाओं के लिए खुल जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मंदिर में महिलाओं की एंट्री हो पाएगी या नहीं, अभी ये कहना मुश्किल है. क्योंकि महिलाओं की एंट्री को लेकर अय्यप्पा के अनुयायी जबर्दस्त विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिसबल की तैनाती की गई है. 

मंदिर में बुधवार से सालाना पूजा शुरू हो रही है. बड़ी संख्या में महिलाएं दर्शन के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं को बसों से घसीटकर उतार दिया.