चुनावों के बीच PM मोदी का अक्षय को इंटरव्यू कितना नॉन पॉलिटिकल है?

Season 1 Episode 232  ·  Apr 24, 2019, 10:56 AM
Share
Subscribe

पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव की सरगर्मी के बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को इंटरव्यू दिया. प्रचार ये किया गया कि ये पीएम मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू है. चुनावी मौसम में पीएम मोदी का अक्षय को दिया गया इंटरव्यू नॉन पॉलिटिकल की आड़ में पॉलिटिकल ज्यादा नजर आ रहा है. वैसे सवाल ये भी है कि आखिर पीएम मोदी ने अक्षय को चुनाव के बीच ही ये इंटरव्यू क्यों दिया. वो 5 सालों से पीएम हैं लोग भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन पीएम ने कभी इस तरह का इंटरव्यू नहीं दिया तो इस वक्त क्यों?