रोज का डोज: मोदी इंटरव्यू यानी TV के जरिए सॉफ्ट ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Season 1 Episode 234  ·  Apr 24, 2019, 05:28 PM
Share
Subscribe

वैसे तो 2012 में बतौर गुजरात के सीएम मोदी जी ने अजय देवगन से गूगल चैट पर लाइव बात की थी. पिछले साल गीतकार प्रसून जोशी ने भी पीएम मोदी से लंदन में सवाल पूछे थे. लेकिन अब जब फिल्म हेराफेरी के स्टार एक्टर अक्षय कुमार ने मोदी का इंटरव्यू किया तो विपक्ष को पसंद नहीं आया. प्रियंका गांधी ने पीएम को प्रधान प्रचार मंत्री बताया तो राहुल गांधी ने कहा -‘हकीकत सामने हो तो अदाकारी नहीं चलती, चौकीदार, जनता के सामने मक्कारी नहीं चलती.’ लेकिन अक्षय का ये ‘राउडी राठौर’ रूप सबसे ज्यादा कुछ एंकरों को खला होगा.