शानदार कप्तानी के दम पर रोहित शर्मा ने दी चेन्नई की टीम को मात

Season 1 Episode 280  ·  May 08, 2019, 08:05 AM
Share
Subscribe

आईपीएल में मंगलवार की रात करोड़ों क्रिकेट फैंस के चेहरे पर मायूसी लेकर आई. धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के दीवानों को हार का मुंह देखना पड़ा. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की ये मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरी हार है. प्लेऑफ से पहले लीग मैचों में भी मुंबई ने दोनों मैचों में चेन्नई को हराया था. पिछले सात मैचों में ये चेन्नई सुपरकिंग्स की पांचवीं हार है.