BJP को यूपी में 30-35, NDA को 220-240 सीटों का अनुमान- रिपोर्ट

Season 1 Episode 285  ·  May 09, 2019, 09:51 AM
Share
Subscribe

ब्रोकरेज फर्म एंबिट के मुताबिक 2019 के चुनावों में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में तगड़ा झटका लगने वाला है. फर्म ने गोरखपुर में छोटे कारोबारियों, नेताओं और शिक्षाविदों से बातचीत के आधार पर अनुमान लगाया है कि बीजेपी यूपी में इस बार महज 30-35 सीटों तक सिमट सकती है. इसी आधार पर फर्म ने अनुमान लगाया है कि पूरे देश में बीजेपी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? फर्म के मुताबिक हालत ऐसी हो सकती है कि NDA को बहुमत लायक सीटें भी न मिलें. बता दें कि एंबिट पहला ब्रोकरेज फर्म है , जिसने लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर अनुमान लगाया है.