किस्मत नहीं खराब रणनीति की वजह से टूटा दिल्ली का सपना

Season 1 Episode 291  ·  May 11, 2019, 08:01 AM
Share
Subscribe

आखिरकार वही हुआ जिसका डर था. दिल्ली की टीम का पहली बार आईपीएल फाइनल खेलने का सपना टूट गया. लीग मैचों में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की तरह ही 9-9 मैच जीतकर और 18 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली की टीम शुक्रवार को एक औसत टीम की तरह खेली. नतीजा उसे आईपीएल के इस सीजन से भी खाली हाथ बाहर होना पड़ा. चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस सीजन के दोनों लीग मैचों को मिलाकर चेन्नई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ये तीसरी हार थी.