विवेक ओबेराय के पोस्ट किए मीम में ठसाठस भरा है मर्दवाद

Season 1 Episode 317  ·  May 21, 2019, 10:09 AM
Share
Subscribe

एक मीम यानी डिजटल मजाक चुनाव के दौरान शेयर किया जा रहा है. इसके तीन हिस्से हैं. पहले हिस्से में ऐश्वर्या राय और सलमान खान हैं, जिसके साथ कैप्शन है ओपिनियन पोल. दूसरे हिस्से में ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेराय हैं. इसका कैप्शन है एक्जिट पोल. और तीसरे हिस्से में ऐश्वर्या राय की फैमिली अलबम है, जिसमें वे पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ हैं. ये तस्वीर आराध्या के स्कूल के एनुअल डे की है. इसके साथ कैप्शन लगाया गया है रिजल्ट.