#नमोरंजित है देश: पीएम मोदी कैसे तोड़ते हैं अपना ही रिकॉर्ड

Season 1 Episode 321  ·  May 24, 2019, 03:45 AM
Share
Subscribe

पिछले लोकसभा चुनाव से भी प्रबल जनादेश है ये. ये बताता है कि मोदी मैजिक जस का तस नहीं है. मैजिक बढ़ा है और उन्होंने एक रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है. अच्छा खासा वोट शेयर बढ़ाया है. इसको लहर कहिए या तूफान या सुनामी, ये जीत अभूतपूर्व है. ये भारत के व्यक्तित्व को नए मोड़ पर ला कर खड़ा करती है. अगर सरकार के काम में कमी थी, निराशा थी, तब भी देश उनको एक मौका देने को तैयार हो गया, क्योंकि वो इस बात को मान गया कि 'मोदी की नीयत अच्छी है और वो मेहनत पूरी कर रहे हैं.' हर तबके के वोटर ने मोदी के नाम पर वोट दिया.