आरक्षण पर उग्र हुआ मराठा क्रांति मोर्चा , मुंबई बंद

Season 1 Episode 15  ·  Jul 26, 2018, 07:18 AM
Share
Subscribe

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जारी मराठा समाज का आंदोलन उग्र होता दिखाई दे रहा. प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. मराठा मुक्ति मोर्चा ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर जिले में आज बंद का एलान किया है. मुंबई, ठाणे और नवीमुंबई में मराठों का आंदोलन उग्र होता दिखाई दे रहा है. मुंबई के जोगेश्वरी और ठाणे रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों लोकल ट्रेन रोकने की कोशिश की है. तो वहीं नवी मुंबई के घंसोली में प्रदर्शनकारियों ने बेस्ट की दो बसों पर पथराव किया है. मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के उग्र रूप को देखते हुए नवी मुंबई में बेस्ट की बस सेवा बंद कर दी गई है.