दिल्ली में भारी बारिश के बाद हुआ जलभराव, पानी में डूबी बस से 30 यात्रियों को बचाया

Season 1 Episode 60  ·  Sep 03, 2018, 05:58 AM
Share
Subscribe

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही हो रही तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस से निजात दिलायी वहीं पूरे शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज पूरे दिन ही हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। बारिश के कारण सड़कों पर जो जलजमाव हुआ है उसकी वजह से जगह-जगह जाम लग गया है। कई घंटों से हो रही बारिश इतनी तेज थी कि कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी लग गया है। बारिश की वजह से आईटीओ पर लंबा जाम लग गया है। वहीं केंद्रीय सचिवालय जैसे इलाके में भी पानी भर गया है।