संजय निरुपम के खिलाफ बगावत, राहुल गांधी छीन सकते हैं पद !

Season 1 Episode 81  ·  Sep 18, 2018, 08:41 AM
Share
Subscribe

अक्सर अपने तीखे बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरुपम के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने बगावत कर दी है. राज्य के कई कांग्रेसी नेताओं ने एआईसीसी के महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर मांग की है कि पार्टी संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए और उनकी जगह मिलिंद देवड़ा को कमान सौंपे. रविवार को खड़गे से मुलाकात करने वाले कांग्रेस के नेताओं में पूर्व कांग्रेस सांसद एकनाथ गायकवाड़, पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, कृपाशंकर सिंह, मौजूदा विधायक नसीम खान और अमीन पटेल शामिल थे, उन्होंने खड़गे से मुलाकात की और मांग की कि पार्टी निरुपम की जगह देवड़ा को लाए.