कर्ज में डूबा पाकिस्तान, इमरान ने बेची अपनी सभी कार ?

Season 1 Episode 82  ·  Sep 19, 2018, 08:21 AM
Share
Subscribe

पैसे की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की नयी सरकार कार किफायत बचाने के लिए लक्जरी कारों से लेकर भैंस तक की नीलामी कर रही है. नए प्रधानमंत्री इमरान खान की किफायत बरतने की मुहिम के तहत प्रधानमंत्री आवास की 102 लग्जरी कारों में से 70 कारें सोमवार को नीलाम की गयीं. मीडिया की रपटों के मुताबिक, इन कारों के लिए बाजार से ऊंचा दाम मिला. अब प्रधानमंत्री आवास की आठ भैंसें बेचने की योजना है. खान के एक करीबी सहयोगी ने पिछले सप्ताह बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री आवास में आठ भैंसें पाल रखी थीं. इन्हें भी नीलाम किया जाएगा.