लालबाग राजा के दरबार में पुलिस और मंडल कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की

Season 1 Episode 84  ·  Sep 20, 2018, 07:38 AM
Share
Subscribe

लालबाग राजा के दरबार में दर्शन के दौरान मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है। दरअसल, दरबार में भक्तों की बढ़ती भीड़ के कारण पुलिस उपायुक्त अभिनाश कुमार लोगों को फटाफट दर्शन कर आगे जाने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान मंडल के कार्यकर्ता का पहचान वाला एक व्यक्ति उल्टी दिशा में आता हुआ नजर आया। उन्होंने उसे वहां से हटाना शुरू किया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। उपायुक्त अभिनाश कुमार ने बताया की भक्तों की भीड़ को संभालने के दौरान कुछ लोग उल्टी दिशा में दर्शन के लिए जा रहे थे। उनको रोका तो कार्यकर्ताओ की पुलिस के साथ कहासुनी हुई।