लोकसभा चुनाव लड़ेगा शंभूनाथ रैगर, इस पार्टी से मिलेगा टिकट

Season 1 Episode 89  ·  Sep 22, 2018, 07:03 AM
Share
Subscribe

यूपी नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने आगरा लोकसभा सीट से शंभूनाथ रैगर को प्रत्याशी घोषित किया है। यह वही शंभूनाथ है, जिसने राजस्थान के राजसमंद में एक मुस्लिम को बेरहमी से मार डाला था। आगरा में प्रेसवार्ता कर अमित जानी ने उत्तर प्रदेश की पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। इसमें मथुरा से खुद चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। इसके अलावा फिरोजाबाद, नोएडा और अलीगढ़ से भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अमित जानी ने कहा कि आगरा सीट से पार्टी की टिकट पर शंभूनाथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें शंभूनाथ हत्या के मामले में जोधपुर जेल में बंद हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जॉनी ने कहा कि वो मामला लव जेहाद का था। अमित जॉनी ने बताया कि मथुरा में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना हिंदू रैली करेगी। इसके बाद 18 अक्टूबर को मथुरा में ही धर्म संसद बुलाई है। बता दें कि अमित जानी बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़ने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।