Sugrical strike , दो साल , दो नए वीडियो , ऐसे किया गया पाकिस्तान पर हमला

Season 1 Episode 104  ·  Sep 29, 2018, 09:38 AM
Share
Subscribe

पाकिस्तानी दहशतगर्दों के खिलाफ 2 साल पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी से दो दिन पहले रक्षा मंत्रालय ने एक और वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में भारतीय सेना की शौर्य गाथा का पूरा विवरण है.

साल 2016 में भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था. सेना ने पाकिस्तान के लिपा में कैंप और भिंबर गली स्थित कैंप को तबाह कर दिया था. इस दौरान आतंकियों के कई लॉन्चपैड भी तबाह कर दिए गए थे.   

28-29 सितंबर 2016 को रात साढ़े बारह बजे शुरू सर्जिकल स्ट्राइक को साढ़े चार बजे तक खत्म कर लिया गया था. दिल्ली में इस ऑपरेशन की तैयारी सेना मुख्यालय में रात आठ बजे से ही हो गई थी. राजधानी में शाम को कोस्टगार्ड कमांडर कॉफ्रेंस का डिनर रखा गया था, जिसमें तत्‍कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोभाल और तत्‍कालीन सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग को जाना था. इस डिनर में जाने के बजाय तीनों रात आठ बजे सीधे सेना मुख्यालय में मौजूद वॉर रूम में पहुंच गए. वहां से बैठकर पूरी रणनीति को नियंत्रित किया गया और पाकिस्तानी आतंकियों पर जोरदार हमला बोला गया.