Surgical Strike को 2 साल पूरे, जोधपुर में जवानों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

Season 1 Episode 105  ·  Sep 29, 2018, 09:40 AM
Share
Subscribe

साल 2016 में 28-29 सितंबर की रात में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जो सर्जिकल स्ट्राइक किया था, आज उसके दो साल पूरे हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं.

पीएम ने यहां आर्मी की प्रदर्शनी 'पराक्रम पर्व' का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर में तीनों सेनाओं के टॉप कमांडर्स की कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने करेंगे.

पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. पाकिस्तान पर सेना की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर 'पराक्रम पर्व' के तहत यह प्रदर्शनी कोणार्क कोर में आयोजित की जा रही है. इस प्रदर्शनी के बाद पीएम मोदी युद्ध स्मारक पर जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी. यहां उन्होंने विजिटर बुक पर अपने हस्ताक्षर किए.