पाकिस्तान के खिलाफ हुई एक और Surgical Strike , राजनाथ सिंह ने दिए संकेत

Season 1 Episode 110  ·  Oct 01, 2018, 09:38 AM
Share
Subscribe

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर बोले कि पाकिस्तान के सबक सिखाने वाली कार्रवाई की है। दरअसल, गृहमंत्री ने बीएसएफ जवान नरेंद्र नाथ की बर्बर हत्या का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारा बीएसएफ का एक जवान था, अभी उसके साथ पाकिस्तान ने जिस तरीके से बदसलूखी की है, शायद आपने देखा होगा। कुछ हुआ है, मैं बताऊंगा नहीं। आप हमारा भरोसा कर सकते हैं। दो-तीन दिन पहले ही बिल्कुल सही हुआ है और आगे भी देखिएगा, क्या होगा।' बता दें कि इससे पहले 29 सितंबर, 2016 को भी सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और 40 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था।