अमृता फडणवीस की सेल्फी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पड़ सकती है महंगी

Season 1 Episode 143  ·  Oct 23, 2018, 08:40 AM
Share
Subscribe

भारत का पहलास्‍वदेशी क्रूज अंगरिया शनिवार को मुंबई से गोवा रवाना हुआ लेकिन इसी बीच उसका पहला ही दिन विवादों में घिर गया वह भी महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की वजह से. सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीएम की पत्नी को ऐसा करना चाहिए? एएनआई में की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक जब यह क्रूज मुंबई से चला तो उसमें सवार लोग जमकर लुत्फ उठा रहे थे उसी समय अमृता फडणवीस क्रूज के एकदम किनारे जाकर बैठ गईं. सीएम की पत्नी को वहां बैठ देख साथ आए सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए क्योंकि वो जहां पर बैठी हुई थीं वह जगह खतरे से खाली नहीं थी अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो वह समुद्र में गिर जातीं और शायद क्रूज के नीचे भी आ सकती थीं. उनको वहां देख सुरक्षाकर्मियों ने वहां से हट जाने की भी मिन्नतें करने लगे लेकिन अमृता ने उनकी एक न सुनी और इतना ही नहीं वो वहीं से सेल्फी भी लेने लगीं. वहां और भी कई यात्री इस नजारे को देख रहे थे. मामला सीएम की पत्नी से जुड़ा था इसलिए सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूले हुए थे.