इमरान खान का आतंकी प्यार आया सामने , आतंकवादी हमले के लिए भारत सरकार को बताया ज़िम्मेदार

Season 1 Episode 144  ·  Oct 23, 2018, 08:43 AM
Share
Subscribe

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है. इमरान ने सोमवार को ट्वीट किया कि भारत आधिकारिक कश्मीर में लगातार कश्मीरियों के साथ अत्याचार हो रहा है, वहां बेगुनाह कश्मीरियों को मारा जा रहा है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को मानकर कश्मीर की समस्या को सुलझाना चाहिए.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ''भारतीय सुरक्षा फोर्स के द्वारा भारत आधिकारिक कश्मीर में कश्मीरियों को मारा जा रहा है, ये निंदनीय है. अब समय आ गया है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को मानकर कश्मीर की समस्या को सुलझाना चाहिए. ये ही कश्मीर के लोगों की इच्छा है.'