राम मंदिर पर शिवसेना को योगी आदित्यनाथ ने दिया झटका

Season 1 Episode 227  ·  Nov 24, 2018, 11:43 AM
Share
Subscribe

राम मंदिर के मामले में शिवसेना भी हमेशा से अपना क्रेडिट लेती है लेकिन अब जब उसने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रैली करने का मन बनाया था तो योगी सरकार ने उसे बड़ा झटका दिया है।उद्धव ठाकरे शनिवार को अयोध्या में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरान वह 24 नवंबर को अयोध्या में आशीर्वाद समारोह और सूर्य आरती में शामिल होने वाले हैं। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने इस बात की जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अयोध्या में सभा के आयोजन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है।