राजीव गाँधी भारत रत्न विवाद : अलका लम्बा को केजरीवाल ने पार्टी से हटाया

Season 1 Episode 283  ·  Dec 24, 2018, 07:03 AM
Share
Subscribe

दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के कथित प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी में जमकर विवाद हो गया। इस प्रस्ताव को सोशल मीडिया पर फैलाने वाली अलका लांबा की पार्टी ने छुट्टी कर दी। उनसे विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा ले लिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सोमनाथ भारती को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। भारती ने दावा किया था कि उन्होंने ही यह प्रस्ताव दिया था। हालांकि आप पार्टी ने कहा है कि मूल प्रस्ताव में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की बात शामिल ही नहीं थी। इसे हाथ से जोड़ा गया।