दिव्यांग बोला अखिलेश यादव को दूंगा वोट, भाजपा नेता ने शख्स के मुंह में डाला डंडा

Season 1 Episode 289  ·  Dec 27, 2018, 08:30 AM
Share
Subscribe

उत्तर प्रदेश के संभल जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बीजेपी नेता मोहम्‍मद मियां एक दिव्यांग के मुंह में डंडा घुसेड़ने की कोशिश करता दिख रहा है. ऐसा वह एक बार नहीं बल्कि बार-बार करता हुआ दिखाई दे रहा है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित दिव्यांग रोड पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को वोट देने की बात कर रहा था, जिसे देख बीजेपी नेता का गुस्सा बढ़ता जा रहा था और आखिरकार वह अपना आपा खो बैठे. गौरतलब है कि यह घटना एसडीएम के दफ्तर के बाहर ही हो रहा था.