अयोध्या विवाद पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बयान बोले- मंदिर वहीं क्यों चाहिए

Season 1 Episode 305  ·  Jan 09, 2019, 09:51 AM
Share
Subscribe

 कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को एक कार्यक्रम में राम मंदिर मुद्दे पर विवादास्पद बयान दिया. उन्होंने कहा- आप चाहते हैं तो अयोध्या में मंदिर जरूर बनाएं, लेकिन अयोध्या में राजा दशरथ के महल में 10 हजार कमरे थे. कौन बता सकता है कि भगवान राम का जन्म किस कमरे में हुआ था. आखिर कैसे भाजपा दावा कर सकती है कि मंदिर वहीं बनाएंगे?” अय्यर ने दिल्ली में यह बयान ‘एक शाम बाबरी मस्जिद के नाम’ कार्यक्रम में दिया. यह समारोह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से किया गया था.