बीजेपी वालों को दौड़ा दौड़ा कर मारेंगे बीएसपी के नेता

Season 1 Episode 320  ·  Jan 17, 2019, 07:22 AM
Share
Subscribe

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन होने के बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता भरपूर जोश में दिख रहे हैं. सपा-बसपा कार्यकर्ताओं का जोश मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के दिन भी दिखा. मुरादाबाद में अपने नेता (मायावती) का जन्मदिन मनाने जुटे समर्थकों ने जय भीम के नारों के साथ भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान बसपा नेता विजय यादव ने सभा के मंच से कांग्रेस पर तीखे तंज कसे वहीं, भारतीय जनता पार्टी को धमकी दे डाली.